CITY HOME NEWS

Home ∕ NATIONAL ∕ पीएम 20 करोड़ का राहत पैकेज जारी करे:AAP प्रधान बोले- दौरा डिजास्टर टूरिज्म न बने; सुरक्षा चूक कांग्रेस सरकार की नालायकी से हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 सितंबर को बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे से पहले ही पंजाब की सियासत गर्मा गई है। आज पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मांग की कि यह दौरा केवल डिजास्टर टूरिज्म बनकर न रह जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि वे पंजाब के साथ खड़े हों और 20 हज़ार करोड़ रुपए का राहत पैकेज जारी करें। इसके साथ ही 60 हज़ार करोड़ रुपए का बकाया भी पंजाब को दिया जाए। कृषि मंत्री का बयान जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा अमन अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले हुई चूक के लिए उस समय की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार थी और इसे उनकी नालायकी बताया।अरोड़ा ने आगे कहा कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आए थे। उन्होंने पानी में उतरकर केवल फोटो खिंचवाए, लेकिन किसी तरह की मदद का ऐलान नहीं किया। उल्टा, दिल्ली जाकर बाढ़ को लेकर ऐसा बयान दिया जो पंजाबियों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा था। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पंजाब में बाढ़ अवैध माइनिंग से आई है, तो हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ को क्या कहेंगे? वहीं, दिल्ली में आया पानी तक ठीक से संभाला नहीं जा रहा। पीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम अरोड़ा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार पर होती है और हमने उसे पूरी तरह निभाया है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली बार कांग्रेस सरकार की लापरवाही और चुनावी माहौल के कारण ही सुरक्षा में चूक हुई थी। वहीं, उन्होंने पंजाब बीजेपी की लोकल लीडरशिप पर सवाल उठाया है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *