Add Your Heading Text Here

HomePoliticsशिवसेना (यूबीटी) के वो 6 सांसद कौन हैं जो पार्टी की बैठक में पहुंचे ही नहीं? महाराष्ट्र की राजनीति में मचा बवाल

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी भूचाल देखने को मिल रहा है। शिवसेना (यूबीटी) के 9 में से 6 सांसद पार्टी की अहम बैठक में शामिल नहीं हुए, जिसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी में बड़े विभाजन की अटकलें तेज हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक बैठक से दूरी बनाने वाले सांसदों में संजय देशमुख, संजय जाधव, संजय दीना पाटिल, नागेश पाटिल अष्टीकर, ओमप्रकाश राजेनिंबालकर और भाऊसाहेब वाकचौरे शामिल बताए जा रहे हैं।

इन सांसदों के बारे में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अलग समूह बनाने का प्रस्ताव तैयार कर ओम बिरला को पत्र भी सौंपा है। हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

इस घटनाक्रम के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेतृत्व ने अनुपस्थित सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी को आशंका है कि ये सांसद जल्द ही एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

यह घटनाक्रम 2022 में हुई शिवसेना की बड़ी टूट के बाद उद्धव ठाकरे के लिए एक और बड़ा राजनीतिक झटका साबित हो सकता है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *