Add Your Heading Text Here

HomePunjabअमृतसर पुलिस और बदमाशों में एनकाउंटर:गोली लगने से दो घायल, गैंगस्टर जीवन फौजी के इशारे पर डॉक्टर पर की फायरिंग

अमृतसर ग्रामीण पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार की दोपहर को हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के पैरों में गोलियां लगी हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर जीवन फौजी गैंग के मेंबर बताए जाते हैं। दोनों आरोपियों ने पिछले दिनों रामदास में भंगू अस्पताल के डॉक्टर कुलविंदर सिंह भंगू पर फायरिंग की थी। मौके पर पहुंचे एसएसपी देहात मनिंदर सिंह ने बताया कि बीते दिन अजनाला क्षेत्र के गांव सुधार में एक डॉक्टर पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। इस गोलीबारी की घटना में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। बदमाशों की पहचान कपूरथला निवासी संदीप सिंह और हरि कुमार के रूप में हुई है। हथियार सप्लाई करने वाला भी पकड़ा पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों को बाइक और हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी जग्गा को पकड़ने में कामयाब हो गई थी। जिसने दो आरोपियों के नाम उजागर किए थे। जिसके बाद पुलिस आरोपी संदीप सिंह और हरि कुमार निवासी कपूरथला की तलाश में थी। आज दोपहर रामदास थाना प्रभारी को सूचना मिली कि दोनों आरोपी रइया नहर के पास देखे गए हैं। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को देखा और खुद को बचाने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बदमाशों की ओर से करीब चार राउंड फायर किए गए, जिनमें से एक गोली पुलिस के एक पुलिस कर्मचारी के कंधे को छूते हुए निकल गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। उनके पैरों में गोलियां लगीं और दोनों को तुरंत काबू कर अस्पताल भेजा गया। गैंगस्टर के कहने पर चलाई थी डॉक्टर पर गोली प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल आरोपी कुख्यात गैंगस्टर जीवन फौजी के लिए काम कर रहे थे। जीवन फौजी के इशारे पर ही उन्होंने डॉक्टर पर हमला किया था। पुलिस का मानना है कि डॉक्टर पर हमला किसी रंजिश के चलते किया गया। इस मामले में जीवन फौजी की भूमिका की जांच की जा रही है। SSP अमृतसर ग्रामीण अमरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बेहद सतर्कता के साथ कार्रवाई की और आम जनता को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस पर गोली चलाना गंभीर अपराध है और इसके पीछे शामिल सभी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी। फिलहाल घायल बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। SSP ने साफ किया कि गैंगस्टरों और अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और पंजाब को अपराधमुक्त बनाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास करेगी।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *