Add Your Heading Text Here

HomeIndiaTV9 Digital Baithak: PK ने नीतीश को क्यों छोड़ा, क्या चुनाव बाद होगा गठबंधन? जन सुराज के मनोज भारती ने दिया जवाब
TV9 Digital Baithak: PK ने नीतीश को क्यों छोड़ा, क्या चुनाव बाद होगा गठबंधन? जन सुराज के मनोज भारती ने दिया जवाब

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले TV9 डिजिटल बैठक का आयोजन कर रहा है. राज्य के 5 अलग-अलग शहरों में इसका आयोजन हो रहा है. आज यानी गुरुवार को इसका मंच बेगूसराय में सजा. इस खास कार्यक्रम में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने शिरकत की. उन्होंने साफतौर पर कहा कि हमारी पार्टी किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम के नाम का फैसला विधायक करेंगे.

मनोज भारती ने कहा कि मैं विदेश सेवा में था. मेरी तैनाती कई जगह रही. मैं जब विदेश से बिहार आता था तो ऐसा लगता था कि हम 100 साल पहले चले गए. समाज की बनावट ऐसी तंग है. सोच इतनी तंग है. ऐसा लगता है कि हम 100 साल पुराने समाज में जी रहे हैं. किसी भी देश में हर व्यक्ति जानता है कि उसका अधिकार क्या है और उसकी सीमा क्या है. सभ्य समाज में यही होता है. लेकिन बिहार में ये टूट जाता है. यहां पर अधिकारों की रक्षा करने वाला कोई नहीं है. हम अपने अधिकारों की सेवा भूल गए हैं. इन सब वजहों से बिहार की गलियां और तंग हो गई है.

उन्होंने कहा कि यहां के नेताओं की नीयत ही ठीक नहीं रही है. 40 साल से बिहार देश का पिछड़ा राज्य रहा है. हम नए विकल्प के रूप में सामने आए हैं. हमारी पार्टी नई है और इसमें अलग-अलग सोच के लोग है. अब उन्हें बिहार के लिए एक समान सोच रखनी है. उन्हें बिहार को लेकर आगे जाना है.

बिहार में सुधार के लिए किसी ने नहीं किया काम

प्रशांत किशोर पर महत्वकांक्षी होने के आरोप लगते हैं. वह बिहार के लोगों के इमोशन के साथ खेल रहे हैं. क्या आपको ऐसा नहीं लगता? इसपर उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर की ऐसी क्या महत्वाकांक्षा है. वो क्या चाहते थे जो पूरी नहीं हुई. अगर नीतीश कुमार के इतने प्यारे थे प्रशांत किशोर तो उनको छोड़ा तो कोई ना कोई वजह तो रही होगी. जब प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को छोड़ा तो कुछ कहा था.

उन्होंने साफ-साफ बताया था कि मैंने नीतीश कुमार को क्यों छोड़ा. प्रशांत किशोर ने देख लिया था कि उन्होंने जिसको राजा बनाया उसने जनता की भलाई नहीं की. ऐसे में उन्होंने अब फैसला लिया है कि वह अब सीधे जनता के पास जाएंगे.

मनोज भारती ने कहा कि 2015 में मेरे नेता ने देख लिया था कि मोदी जी की ये नीयत नहीं है कि बिहार में सुधार हो. इसीलिए बीजेपी को हटाकर बाकी दलों को मिलाकर एक ऐसा गठबंधन बनाया जाए जो बिहार के सुधार के लिए काम कर सके. कोशिश अच्छी थी, लेकिन वो नहीं चली. जब ये नहीं हुआ तो उन्होंने इसे भी छोड़ दिया. इसके बाद प्रशांत किशोर ने कहा था कि मैंने जिसे भी राजा बनाया वो जनता के लिए काम नहीं किया.

प्रशांत किशोर को सौदेबाज कहते हैं लोग? इसपर मनोज भारती ने कहा कि ये बातें अभी क्यों की जा रही हैं. अब जन सुराज और प्रशांत किशोर की जो स्वीकारिता हो गई है उससे बाकी दल घबराए हुए हैं. जब उन्हें कुछ समझ नहीं आता तो सौदेबाज कहते हैं. बीजेपी की बी टीम कहा जाता है. ये सब जनता के दिमाग को भटकाने के लिए है. क्या इससे बिहार के लोगों की जरूरत पूरी हो जाएगी. मनोज भारती ने कहा कि आरोप लगाने वालों की नीयत ठीक नहीं है. वे नहीं चाहते हैं कि बिहार में सुधार हो.

क्या पार्टी ने आपके साथ खेल कर दिया. इसपर मनोज भारती ने कहा कि जब जन सुराज को बिहार में लॉन्च किया गया था तब पार्टी के पास एक प्रदेश अध्यक्ष था, जिसके लिए मुझे चुना गया था. मंच से भी प्रशांत किशोर की ओर से कहा गया कि जन सुराज पार्टी में जो सबसे नीचे के दर्जे पर हैं, उसके काबिल इंसान को प्रदेश अध्यक्ष का पद दिया जाए. मैं प्रदेश अध्यक्ष बना था. राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कोर कमेटी ने फैसला लिया कि कौन इस पद पर होना चाहिए. इसके लिए उदय जी का चयन हुआ.

अन्य दलों से भी आए थे ऑफर

मनोज भारती ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में ये बात अब शोभा नहीं देती कि कौन किस जाति से है, कौन किस धर्म से है. मैं अपनी इच्छा से पार्टी में हूं. मुझे अन्य दलों से भी ऑफर आए थे. लेकिन मैंने जन सुराज का चयन किया.

आप बीजेपी के नेताओं पर आरोप लगाते हैं और साबित नहीं करते हैं. कहीं आप केजरीवाल के रास्ते पर तो नहीं चल रहे हैं. इसपर मनोज भारती ने कहा कि हमने जो भी आरोप लगाए हैं उसका कभी खंडन नहीं किया. जनता को जो बताना चाहिए वो हम बता रहे हैं. सफाई जिसको देनी है वो दे. जनता सब जानती है.

इस चुनाव का परिणाम आप क्या देख रहे हैं. इसपर मनोज भारती ने कहा कि हम जन सुराज में शासन पाने के लिए नहीं लड़ रहे हैं. ये बाकियों की नीयत होती है. हम किसी से गठबंधन नहीं करेंगे. ये काम वो करते हैं जो किसी भी तरह से सत्ता में आना चाहते हैं. हम सिस्टम में सुधार के लिए आए हैं. हम अपराधियों का साथ नहीं लेंगे. उनका साथ लेकर हम सिस्टम में सुधार नहीं कर पाएंगे. हर रोज 3 से 5 लाख लोग हमारी पार्टी से जुड़ रहे हैं.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *