Add Your Heading Text Here

HomeNATIONALकानपुर में आवारा कुत्ते का हमला: कॉलेज छात्रा के चेहरे पर 17 टांके लगे

कानपुर में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। श्याम नगर इलाके में 21 वर्षीय बीबीए फाइनल ईयर की छात्रा पर आवारा कुत्तों ने उस समय हमला कर दिया जब वह कॉलेज से घर लौट रही थी। हमले में छात्रा के चेहरे और शरीर पर गहरे जख्म हो गए, जिसके चलते डॉक्टरों को उसके गाल पर 17 टांके लगाने पड़े।

यह घटना 20 अगस्त की है। जानकारी के मुताबिक, श्याम नगर में आवारा कुत्तों और बंदरों के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान ऐलन हाउस रूमा कॉलेज की छात्रा वैश्नवी साहू वहां से गुजर रही थी कि अचानक तीन कुत्तों ने उस पर धावा बोल दिया। कुत्तों ने वैश्नवी को जमीन पर गिराकर बुरी तरह नोच डाला। हमले में उसका दाहिना गाल फटकर दो हिस्सों में बंट गया, जबकि नाक और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कई जगह गहरे घाव हो गए।

छात्रा ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते उसे दोबारा पकड़कर सड़क पर गिरा देते। इस बीच उसकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग डंडों के साथ दौड़े और कुत्तों को खदेड़ दिया।

घायल वैश्नवी खून से लथपथ थी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत कान्हीराम अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने आपातकालीन उपचार के दौरान उसके गाल और नाक पर 17 टांके लगाए।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *