Add Your Heading Text Here

HomeNATIONALकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर पंजाब के राज्यपाल से मिले:चंडीगढ़ में पंजाब राज भवन में हुई मुलाकात, गुलाब चंद कटारिया ने साझा की जानकारी

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज यानी गुरुवार को पंजाब राज भवन में एक अहम मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पंजाब और चंडीगढ़ से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और आगे की रणनीति बनाई। मुलाकात के दौरान प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति और उसे सामान्य करने के लिए चल रहे प्रयासों पर भी विचार किया गया। राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने इस दिशा में तेजी से काम करने और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता पहुंचाने पर बल दिया। राज्यपाल ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत राज्यपाल कटारिया ने केंद्रीय मंत्री खट्टर का राज भवन में स्वागत किया और विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य के आपसी सहयोग से पंजाब के विकास कार्य और अधिक गति पकड़ेंगे। इसे लेकर खुद राज्यपाल कटारिया ने तस्वीरें और जानकारी साझा की। राज्यपाल खुलाप चंद कटारिया ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *