Add Your Heading Text Here

HomePunjabफाजिल्का में बाढ़ पीड़ितों को 100 ट्राली गेहूं बांटेंगे किसान:किसान 9000 बोरियां लेकर पहुंचे, हर सदस्य को देंगे 40 किलो गेहूं

पंजाब के फाजिल्का में बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री से भरी 100 ट्रालियां लेकर किसान गांवों में पहुंच रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन उगराहां से जुड़े किसान प्रभावित गांवों के परिवारों को गेहूं बांटेंगे। किसान प्रति सदस्य के हिसाब से एक बोरी गेहूं देंगे। भारतीय किसान यूनियन उगराहां के प्रदेश सचिव शिंगारा सिंह मान ने बताया कि किसानों ने 100 ट्रालियों के जरिए गेहूं से भरी 9000 बोरियां फाजिल्का जिले के अलग-अलग गांवों में पहुंचा दी हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ित परिवार के हर सदस्य को यूनियन 40 किलोग्राम गेहूं की एक बोरी देंगे। उन्होंने बताया कि हर बोरी 40 किलोग्राम की पैक की है ताकि बांटने में आसानी रहे। राहत देने से पहले किया किसानों ने सर्वे किसान नेता मान ने बताया कि यूनियन नेताओं ने पहले बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। किसानों ने रिपोर्ट तैयार की और उसके हिसाब से गांवों में अनाज पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाके के चार जोन डेरा बाबा नानक, होशियारपुर जिले में ब्यास का इलाका, अजनाला और फाजिल्का बनाए। चार जिलों के 1000 किसानों ने दिए गेहूं उन्होंने बताया कि इन चार जोनों में राहत पहुंचाने के लिए किसानों ने बठिंडा, मानसा, फरीदकोट और श्री मुक्तसर साहिब में किसानों की टीमें तैनात कर गेहूं एकत्र किया। करीब एक हजार गांवों से 9 हजार गेहूं के बैग एकत्र किए गए है । उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में परिवार के प्रति सदस्य एक बैग दिया जाएगा । उन्होंने बताया कि किसानों के सर्वे के मुताबिक एक एक घर तक पहुंच कर गेहूं उपलब्ध करवाया जाएगा । इसके वितरण के लिए भी विशेष टीमों का गठन किया गया है । उन्होंने कहा कि अगली शिफ्ट में पांच एकड़ तक के लोगों को लिया जाएगा । जिसमें उन्हें गेहूं वितरण किया जाएगा । उन्होंने कहा की हालत सुधरने के बाद किसान बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर मुद्दे उठाएंगे ।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *