Add Your Heading Text Here

HomeNATIONALबिहार के बाद अब दिल्ली में होगा SIR, चुनाव आयोग की तैयारियां शुरू
बिहार के बाद अब दिल्ली में होगा SIR, चुनाव आयोग की तैयारियां शुरू

बिहार में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में में SIR की तैयारी शुरू हो गई है. निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में SIR के सफल संचालन लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. हालांकि अभी तक इसके लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है. लेकिन इस प्रक्रिया का जमीनी काम अंतिम चरण में है और संबंधित कर्मचारियों को ट्रेन किया जा रहा.

जनता की सुविधा के लिए साल 2002 में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची और वर्तमान विधानसभा क्षेत्रों का 2002 के विधानसभा क्षेत्रों से मिलान (Mapping) दिल्ली निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. बताया जा रही है कि अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय में रिक्तियों को भरा जा रहा है.

दिल्ली निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय में रिक्तियों को भरा जा रहा है और बूथ स्तर अधिकारियों (BLO) को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. एक अधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान से अगले चुनावों से पहले मतदाता सूची में अधिक सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित होने की उम्मीद है.

खबर अपडेट हो रही है….

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *