Add Your Heading Text Here

HomeNATIONALराहुल गांधी को सिरोपा पहनाने का मामला:जांच कमेटी आज सौंप सकती रिपोर्ट,SGPC महिला सदस्य राहुल के पक्ष में आई

अमृतसर में 15 सितंबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें बाबा बुड्डा साहिब जी के गुरुद्वारा साहिब में प्रबंधकों ने सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। सिरोपा देने के बाद विवाद खड़ा हो गया। विभिन्न सिख जत्थेबंदियों ने इस पर SGPC के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई। मामले के SGPC के ध्यान में आने पर उन्होंने इस पर नोटिस लिया है। जांच कमेटी आज सौंप सकती SGPC को रिपोर्ट SGPC ने जांच कमेटी बैठाई थी जो आज इस मामले में आज प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को रिपोर्ट सौंप सकती है। पता चला है कि मैनेजर, हेड ग्रंथी, मुख्य सेवादार और एक कर्मी को इस मामले में दोषी पाया गया है। जल्द ही SGPC प्रधान धामी इस मामले में क्या कार्रवाई करनी है इसे लेकर प्रेस नोट जारी करेंगे। राहुल गांधी के पक्ष में आई SGPC महिला सदस्य वहीं दूसरी तरफ SGPC की महिला सदस्य किरनजोत कौर ने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर लिखा-मेरी बात बहुत से लोगों को अच्छी नहीं लगेगी लेकिन मैं कहना चाहती हूं। यदि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब पर हमला किया था तो कौम ने उसे बख्शा नहीं। हिसाब बराबर। उस के पोते का क्या दोष जो खुद उस समय बच्चा था। राहुल गांधी एक निमाने व्यक्ति की तरह कई बार दरबार साहिब आए है और उन्होंने कभी सिखों के खिलाफ कोई बात नहीं कही। इसलिए दादी के गुनाहों के लिए उसे जिम्मेवार नहीं ठहराया जा सकता।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *