CITY HOME NEWS

HomeEntertainmentसोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधारा’ 7 नवंबर को रिलीज होगी:फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी, मूवी हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में आएगी

जी स्टूडियो की फिल्म ‘जटाधारा’ 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने सोमवार को मूवी का मोशन पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में अच्छाई और बुराई, प्रकाश और अंधकार, मानव इच्छा और ब्रह्मांडीय नियति का संघर्ष दिखाया गया है। फिल्म में सुधीर और सोनाक्षी के अलावा दिव्या खोसला कुमार, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी भी दिखाई देंगे। फिल्म ‘जटाधारा’ के प्रोड्यूसर्स उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा शामिल हैं। को-प्रोड्यूसर अक्षय केजरीवाल और कुसुम अरोड़ा हैं। क्रिएटिव प्रोड्यूसर दिव्या विजय और सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर भाविनी गोस्वामी हैं। फिल्म का साउंड जी म्यूजिक कम्पनी ने दिया है। फिल्म को लेकर जी स्टूडियो के सीईओ उमेश कुमार बंसल ने कहा, “जी स्टूडियो जिस तरह ‘जटाधारा’ को दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा है, उस पर हमें गर्व है। यकीन मानिए यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो स्केल, कहानी और दृष्टिकोण को नए लेवल पर ले जाएगा। हमें यकीन है कि हमारे पार्टनर एस के जी इंटरप्राइजेज के साथ, सुदीप बाबू, सोनाक्षी सिन्हा और पूरी टीम दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाएंगे, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा।” प्रेरणा अरोड़ा ने इसे एक गहराई से जुड़ी कहानी बताया वहीं, प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने कहा, “रुस्तम’ की सफलता के बाद मैं जी स्टूडियोज के साथ एक और बड़ी फिल्म लेकर आई हूं। यह मेरे लिए गर्व और आभार का मौका है। यह फिल्म एक गहराई से जुड़ी कहानी है, जो हमारी संस्कृति को दुनिया भर की सिनेमा की दृष्टि से जोड़ती है। हमारी टीम के साथ हम दर्शकों को एक अनोखा अनुभव देने जा रहे हैं, जो भावनाओं और दृश्यों में यादगार रहेगा।” निर्देशक अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण ने कहा, ‘जटाधारा’ एक लोककथा पर आधारित फिल्म है, जहां अंधकार दैवीय शक्ति से टकराते हुए, दर्शकों को ईश्वर की उपस्थिति का एहसास कराता है। यह विश्वास, डर और ब्रह्मांडीय नियति की कहानी है।”

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *