CITY HOME NEWS

Home ∕ Local News ∕ 25 फीट लंबी 25 फीट चौड़ी 10 फीट ऊंची रेत शिल्प कलाकृति का सर्जन किया गया

अयोध्या, 2024 के अवसर पर राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश, संस्कृति विभाग द्वारा रेतशिल्प कला शिविर का आयोजन किया गया l रेतशिल्प के प्रख्यात कलाकार पद्मश्री सुदर्शन पटनायक,पुरी, ओडिशा को आमंत्रित किया गया था l श्री पटनायक द्वारा अपने अन्य 08 साथी कलाकारों के सहयोग से 25 फीट लंबी 25 फीट चौड़ी 10 फीट ऊंची रेत शिल्प कलाकृति का सर्जन किया गया ।

आज दिनाँक 20/01/2014 को 04:30 बजे जिला अधिकारी अयोध्या श्री नीतीश कुमार के द्वारा इस कलाकृति को जनसाधारण के लिए अनावरण किया गया। श्री पटनायक जी द्वारा अब तक की सृजन की गयी राम जी पर आधारित रेत शिल्पो में से सबसे बड़ी कलाकृति का सृजन किया गया है l चूंकि भगवान राम का 500 वर्षों बाद अयोध्या आगमन हो रहा है, इसमें 500 राम मंदिर की मिनिएचर कृतियों को संयोजित किया गया है।

About Author

Posted By City Home News