लुधियाना के गुरु नानक भवन में अनमोल कुवात्रा टीम और विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओर से एक अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में खास तौर पर थैलेसीमिया और कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाई गई।
कार्यक्रम में डॉक्टरों ने बताया कि 10 से अधिक बच्चे जन्म से ही थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही लोगों और बच्चों में कैंसर के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं, जिनसे निपटने के लिए ज़रूरी प्रयास किए जा रहे हैं।
इस मौके पर गुरुग्राम से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ-साथ एनजीओ प्रमुख अनमोल कुवात्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि समाज को इन बीमारियों के खिलाफ जागरूक करना बेहद ज़रूरी है ताकि समय रहते बचाव और इलाज संभव हो सके।









