Add Your Heading Text Here

HomePoliticsकुलदीप ढालीवाल का आरोप: भाजपा ने पंजाब के गरीबों के 10 लाख राशन कार्ड रद्द करने की साज़िश रची

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कुलदीप सिंह ढालीवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा गरीबों के खिलाफ साज़िशें रच रही है। ढालीवाल ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने पंजाब के करीब 10 लाख गरीबों के राशन कार्ड रद्द करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने इस फैसले को गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला बताया और इसकी कड़ी निंदा की।

ढालीवाल ने भाजपा को गरीब विरोधी पार्टी करार देते हुए कहा कि जहां भाजपा की सरकार नहीं है, वहां वह साज़िशों के ज़रिए आम जनता को परेशान करती है। उन्होंने कहा कि यह कदम गरीबों का हक छीनने की साजिश है, जिसे पंजाब की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

MLA ढालीवाल ने पंजाबवासियों से सतर्क रहने की अपील भी की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता गैर-कानूनी तरीके से गांव-गांव जाकर लोगों का निजी डेटा इकट्ठा कर रहे हैं। सरकार को जानकारी मिली है कि बड़े पैमाने पर जनता के साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश की जा रही है।

ढालीवाल ने लोगों से कहा कि वे किसी भी भाजपा कार्यकर्ता को अपनी निजी जानकारी न दें, वरना उनके बैंक खातों तक में धोखाधड़ी हो सकती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “भाजपा के चोर-लुटेरों से सावधान रहें, ये लोग गरीबों की मेहनत की कमाई पर डाका डालना चाहते हैं।”

अंत में ढालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह से गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और भाजपा की जन-विरोधी नीतियों का डटकर विरोध करेगी।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *