Add Your Heading Text Here

HomeCrimeलुधियाना: कोर्ट में पेशी के दौरान जूता कारोबारी प्रिंकल को वकील ने मारा थप्पड़, मच गया हंगामा

लुधियाना में सोमवार रात जूता कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर गुरविंदर सिंह प्रिंकल को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। प्रिंकल पर 2022 में एडवोकेट गगनप्रीत की पत्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है। इसी मामले में गगनप्रीत ने थाना सराभा नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच पूरी कर गिरफ्तारी की।

कोर्ट परिसर में जैसे ही पुलिस प्रिंकल को लेकर पहुंची, वहां मौजूद एक वकील ने अचानक उनके चेहरे पर थप्पड़ मार दिया। यह घटना कोर्ट के दरवाजे पर हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हालात काबू में किए और कोर्ट में बेवजह घुसे युवकों को बाहर निकाल दिया।

बता दें कि गुरविंदर सिंह प्रिंकल लुधियाना के जाने-माने जूता कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। वह अक्सर अपने विवादित बयानों और गतिविधियों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। करीब नौ महीने पहले उनकी दुकान पर गैंगस्टर रिषभ बैनीपाल ने फायरिंग की थी, जिसमें प्रिंकल को छह से सात गोलियां लगी थीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *