Add Your Heading Text Here

Homehealthलुधियाना डीसी ने नशामुक्ति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, मुफ्त इलाज और रोजगार की मिलेगी सुविधा

पंजाब सरकार की तरंग योजना के तहत नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूत करने के लिए लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अब लोग सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

डीसी लुधियाना ने बताया कि माता-पिता या परिवार के सदस्य इस हेल्पलाइन के जरिए अपने नशे की गिरफ्त में फंसे बच्चों की मदद कर सकते हैं। कॉल करने वालों को न केवल मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा, बल्कि उनकी काउंसलिंग भी की जाएगी। इतना ही नहीं, नशा छोड़ने के बाद युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की भी योजना बनाई गई है। इसके लिए विभिन्न संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, रेड क्रॉस भवन में एक विशेष कार्यालय बनाया गया है और रोज़गार ब्यूरो लुधियाना भी इसमें सक्रिय भूमिका निभा रहा है। डीसी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की सहायता के लिए 9779175050 नंबर पर संपर्क करें। साथ ही, अवसाद से जूझ रहे युवाओं को भी विशेष काउंसलिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *