
मोहाली: आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे शिअद (शिरोमणि अकाली दल) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के केस में एक अहम अपडेट सामने आई है। मजीठिया को आज मोहाली कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया, जहां अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत को 6 सितंबर तक बढ़ा दिया।
आज की सुनवाई में मजीठिया की बैरक बदलने की अर्जी पर भी बहस हुई। हालांकि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने इस पर फैसला 30 अगस्त तक टाल दिया।
अदालत में सरकारी पक्ष की पैरवी एडवोकेट फैरी सोफत और प्रीत इंदर पाल सिंह ने की, जबकि बचाव पक्ष की ओर से एडवोकेट एचएस धनोआ और डीएस सोबती मौजूद रहे।
इसके साथ ही बचाव पक्ष की उस अर्जी पर, जिसमें मजीठिया के खिलाफ दाखिल चार्जशीट की कॉपी उपलब्ध कराने की मांग की गई थी, सुनवाई की तारीख 2 सितंबर तय की गई है।









