Add Your Heading Text Here

HomePunjabपंजाब कांग्रेस विधायकों का बड़ा फैसला: बाढ़ राहत कोष में देंगे एक माह की तनख्वाह

चंडीगढ़, 29 अगस्त – पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से हुए भारी नुकसान को देखते हुए पंजाब कांग्रेस विधायक दल ने मानवीय पहल करते हुए अपनी एक महीने की सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने का ऐलान किया है।

विधायक दल की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ ने तबाही मचाई है और इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना उनकी जिम्मेदारी है।

कांग्रेस नेताओं का मानना है कि यह योगदान राहत और पुनर्वास कार्यों में सहायक साबित होगा। साथ ही उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों और संगठनों से भी आगे आकर मदद करने की अपील की।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *