Add Your Heading Text Here

HomePunjabजालंधर में 2 भाइयों पर जानलेवा हमला, CCTV:गुरुद्वारा के बाहर खड़ा था, शरारती तत्वों ने बुरी तरह पीटा, सिर पर कड़े मारे

जालंधर के सोढ़ल रोड स्थित मोहल्ला कोट बाबा दीप सिंह में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां जसविंदर सिंह के दो बेटों (सुरिंदर सिंह और अमरिक सिंह) पर कुछ लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। खास बात यह है कि घटना पास के गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके वीडियो और तस्वीरें अब पुलिस के पास हैं। जानकारी के अनुसार नाना, सागर, गोल्डी, काला और आत्मा सिंह ने मिलकर दोनों भाइयों को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपियों ने पहले सुरिंदर सिंह को निशाना बनाया और उस पर हाथ में पहनने वाले कड़े और अन्य सामान से हमला किया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। भाई का बचाव करने आए अमरिक पर भी किया हमला इसी बीच, जब अमरिक सिंह ने अपने भाई को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर भी वार किए। हालांकि अमरिक सिंह की चोटें गंभीर नहीं हैं, लेकिन उस पर भी हमला जानलेवा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सुरिंदर सिंह को गंभीर आंतरिक चोटें लगीं हैं और जिसका जालंधर के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक वह इस समय सिविल अस्पताल में है, जिसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। मगर उसे ठीक होने में काफी समय लगेगा। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर सबूत इकट्ठा कर रही मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हमला प्लान के बाद किया गया था। गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह आरोपियों ने दोनों भाइयों पर बेरहमी से हमला किया। पुलिस ने ये फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और इन्हें मुख्य सबूत माना जा रहा है। घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावर पहले से ही इस वारदात की योजना बनाकर आए थे। परिवार और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो इलाके का माहौल और बिगड़ सकता है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *