Add Your Heading Text Here

HomePunjabबिक्रम सिंह मजीठिया से मिलने पहुंचे डेरा ब्यास मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों

नाभा जेल में आज एक महत्वपूर्ण राजनीतिक मुलाकात देखने को मिली। डेरा ब्यास के मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने जेल परिसर में बंद पूर्व मंत्री और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से करीब आधे घंटे तक चर्चा की। मुलाकात के बाद ढिल्लों ने जेल के बाहर इकट्ठा समर्थकों और आम लोगों से भी बातचीत की।

सूत्रों के अनुसार, जेल प्रशासन ने अभी तक शिरोमणि अकाली पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बिक्रम मजीठिया से मिलने की अनुमति नहीं दी है। पिछले कुछ दिनों में दलजीत सिंह चीमा, सिकंदर सिंह मलूका, महेश इंदर गरेवाल और विरसा सिंह वल्टोहा समेत अन्य नेताओं को यह कहते हुए जेल के बाहर वापस भेज दिया गया कि केवल परिवारजन ही उनसे मिल सकते हैं।

मुलाकात के बाद डेरा मुखी नाभा के शाही परिवार के वंशजों से भी मिलने हीरा महल स्थित उनके आवास गए। राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार यह मुलाकात दोनों पक्षों के बीच हालात को समझने और आपसी संवाद बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *