दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर काला जठेड़ी गैंग के तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर गैंग को बड़ा झटका दिया है. ये शूटर अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी काला जठेड़ी के लिए रंगदारी वसूलने और सुपारी किलिंग का काम करते थे. पुलिस ने इन्हें जनकपुरी में एक कारोबारी से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पकड़ा है. गिरफ्तार किए गए बदमाशों में गुरप्रीत सिंह उर्फ सन्डो, गुरप्रीत सिंह उर्फ मन्नी और गुरजीत शामिल हैं. इनके पास से दो कंट्री मेड पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और दो स्कूटी बरामद हुई हैं. पुलिस के अनुसार, ये बदमाश 18 सितंबर की रात को हरिनगर के एक कॉफी शॉप में भी धमकी देने गए थे. जांच में पता चला है कि गुरप्रीत उर्फ अमित चंडोक पर 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि गुरप्रीत उर्फ मन्नी पर चार केस हैं. पुलिस आगे की जांच कर रही है. देखें वीडियो
Related Posts
PM मोदी ने अंतरिक्ष दिवस पर पेश किया भारत का अंतरिक्ष विजन
Aug 23, 2025
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल स्पेस डे के अवसर पर देशवासियों और वैज्ञानिकों को
48
0
सीबीआई ने अनिल अंबानी की RCOM पर 2,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया
Aug 23, 2025
नई दिल्ली। देश की प्रमुख जांच एजेंसी सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) और इसके प्रमोटर निदेशक
84
0
कानपुर में आवारा कुत्ते का हमला: कॉलेज छात्रा के चेहरे पर 17 टांके लगे
Aug 23, 2025
कानपुर में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। श्याम नगर इलाके में
98
0









