Add Your Heading Text Here

HomeBusinessGST कलेक्शन में बढ़त, साल-दर-साल 6.5% की उछाल दर्ज

नई दिल्ली – सरकार ने सोमवार को अगस्त महीने के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े जारी किए, जो पिछले साल और पिछले महीने की तुलना में सकारात्मक संकेत दे रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2025 में जीएसटी संग्रह 1.86 लाख करोड़ रुपये रहा, जो साल-दर-साल 6.5% की वृद्धि दर्शाता है। साल 2024 की समान अवधि में यह आंकड़ा 1.75 लाख करोड़ रुपये था।

अगर पिछली महीने जुलाई 2025 के आंकड़ों पर नजर डालें, तो उस समय सरकार के खजाने में 1.96 लाख करोड़ रुपये आए थे। अगस्त में ग्रॉस जीएसटी संग्रह में घरेलू राजस्व में वृद्धि मुख्य कारण रही। घरेलू आयात करों से हुई कमाई 1.2% की गिरावट के साथ 49,354 करोड़ रुपये रही।

जीएसटी रिफंड की बात करें तो यह साल-दर-साल 20% घटकर 19,359 करोड़ रुपये रह गया। वित्त मंत्रालय ने कहा कि घरेलू उपभोग में बढ़ोतरी और बेहतर टैक्स कंप्लायंस की वजह से यह उछाल आया है।

इस साल अब तक के सबसे बड़े जीएसटी संग्रह की बात करें तो अप्रैल 2025 में यह रिकॉर्ड 2.37 लाख करोड़ रुपये रहा था। यह जीएसटी लागू होने के बाद अब तक का सबसे बड़ा संग्रह है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *