Add Your Heading Text Here

HomeWorldऑस्ट्रेलिया में प्रवासी विरोधी लहर तेज, कई शहरों में रैलियाँ और झड़पें

ब्रिस्बेन/मेलबर्न – ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी कामगारों को लेकर नाराज़गी खुलकर सड़कों पर दिखी। “मार्च फॉर ऑस्ट्रेलिया” के नाम से देशभर के कई शहरों में हजारों लोग जुटे और सरकार से इमीग्रेशन नीतियों में सख्ती की मांग की।

ब्रिस्बेन में सुबह से ही लोगों का हुजूम रोमा स्ट्रीट पार्कलैंड्स, किंग जॉर्ज स्क्वायर और शहर की प्रमुख सड़कों पर उमड़ पड़ा। अनुमान है कि करीब 6,000 लोग इस रैली में शामिल हुए। हालांकि, इस दौरान प्रवासी समर्थक भी मौके पर पहुंचे और दोनों गुटों में झड़प हो गई। पुलिस ने हालात पर काबू पाया और एक प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार किया।

सिडनी की सड़कों पर भी गुस्सा नजर आया। बेलमोर पार्क से शुरू हुई रैली विक्टोरिया पार्क तक पहुँची, जहाँ “सेंड देम बैक” जैसे नारे गूँजे। मेलबर्न में फ्लिंडर्स स्ट्रीट स्टेशन से शुरू हुआ विरोध पार्लियामेंट हाउस तक गया और यहाँ भी कई लोगों की गिरफ्तारी हुई।

इस बीच, कैनबरा में वन नेशन पार्टी की नेता पॉलीन हैनसन खुद विरोध में शामिल हुईं और प्रवासी कामगारों की बढ़ती संख्या पर सवाल उठाते हुए सरकार से नीतियों की समीक्षा की मांग की।

ऑस्ट्रेलिया में लगातार बढ़ रही प्रवासी आबादी को लेकर यह आंदोलन अब राजनीतिक रंग भी पकड़ने लगा है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *