Add Your Heading Text Here

HomePunjabपंजाब में बाढ़ संकट: कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने पीएम मोदी से मांगा विशेष राहत पैकेज

चंडीगढ़ – पंजाब में आई बाढ़ से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। राज्य के आठ जिलों के 1300 से अधिक गांव पानी में डूबे हुए हैं और किसानों की लाखों एकड़ फसल पूरी तरह तबाह हो चुकी है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से तुरंत विशेष वित्तीय पैकेज जारी करने की अपील की है।

वड़िंग ने कहा कि पंजाब देश के अन्न भंडार में सबसे अहम योगदान देता है, लेकिन मौजूदा प्राकृतिक आपदा ने राज्य की कृषि को गहरी चोट पहुँचाई है। ऐसे समय में केंद्र सरकार को आगे आकर पंजाब के किसानों की सहायता करनी चाहिए।

गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर राहत पैकेज की मांग कर चुके हैं। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से पंजाब का 60 हजार करोड़ रुपये का बकाया जारी करने की अपील की है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *