CITY HOME NEWS

Home ∕ Local News ∕ लाखों रुपये की ठगी करने वाले बंटी-बबली आये पुलिस की गिरफ्त में

विभिन्न फैक्ट्री संचालकों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले बंटी-बबली आये पुलिस की गिरफ्त में 

लोगों से ठगी करने वाला बंटी बबली आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लुधियाना पुलिस ने अलग-अलग होजरी फैक्ट्री संचालकों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। थाना डिवीजन नंबर 3 में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एडीसीपी रूपिंदर कौर सरां ने बताया कि करीब एक दर्जन मामलों में वांछित दोनों आरोपियों को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। आरोपियों को साहनेवाल इलाके से गिरफ्तार किया गया।


आरोपियों की धोखाधड़ी का शिकार हुए विभिन्न होजरी फैक्ट्री संचालकों ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें चेक देकर लाखों रुपये का माल लिया था, लेकिन जब चेक बैंक में लगाए तो वे बाउंस हो गए। इसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही के तहत मामला दर्ज किया गया.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *