Add Your Heading Text Here

HomePunjabसांसद चन्नी बने सहारा : बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे राशन से लदे ट्रक

पंजाब में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। लगातार बारिश और नदियों के उफान से राज्य के हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। सरकार ने पंजाब के सभी 23 जिलों के 1400 से अधिक गांवों को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे राज्य को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

चन्नी ने भेजे 3 ट्रक राहत सामग्री

आज जालंधर के अमानतपुर स्थित सुरानसी गांव से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत सामग्री से भरे 3 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ट्रक फ्लाइंग ट्रेड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन सरदार केवल सिंह दुल्लई की अगुवाई में भेजे गए हैं।

राजनीति नहीं, सेवा का समय – चन्नी

सांसद चन्नी ने कहा, “यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि पंजाब के लोगों की सेवा का है। हम सबको मिलकर इस संकट की घड़ी में एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।”

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *