
मुंबई एक बार फिर सिनेमा प्रेमियों और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों का गवाह बनने जा रहा है। 29 और 30 अक्टूबर को यहां दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन किया जाएगा।
भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले स्वर्गीय धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर स्थापित यह अवॉर्ड्स फिल्म जगत की विविधता और रचनात्मकता को सम्मानित करने वाला एक प्रतिष्ठित मंच बन चुका है।
पिछले वर्षों में यह समारोह सिर्फ एक अवॉर्ड नाइट नहीं रहा, बल्कि एक ऐसा मंच साबित हुआ है जहां सितारे, फिल्मकार, सरकारी प्रतिनिधि और इंडस्ट्री के दिग्गज एक साथ आए। इस संगम ने भारतीय सिनेमा की परंपरा और आधुनिक प्रतिभा को जोड़ने का काम किया है।
इस बार भी उम्मीद है कि फेस्टिवल न सिर्फ चमक-दमक से भरपूर होगा बल्कि भारतीय सिनेमा की गहराई और वैश्विक पहचान को भी और मजबूती देगा।









