
भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी अभियान आखिरकार थम गया है। सुपर-4 मुकाबले में मेज़बान चीन ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत को 4-1 से मात दी। यह टूर्नामेंट में भारत की पहली हार रही।
39वें मिनट में मुमताज़ खान ने भारत के लिए एकमात्र गोल दागा, लेकिन चीनी खिलाड़ियों का दबदबा पूरे मैच में साफ़ नजर आया। चीन के लिए ज़ू मेइरॉन्ग ने दो बार गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया, जबकि चेन यांग और टैन जिनज़ुआंग ने एक-एक गोल जोड़ा।
पूल चरण में भारतीय टीम थाईलैंड और सिंगापुर पर जीत दर्ज कर चुकी थी और जापान से मैच ड्रॉ खेला था। सुपर-4 की शुरुआत भी भारत ने कोरिया को 4-2 से हराकर की थी, लेकिन चीन के खिलाफ टीम लय बनाए रखने में असफल रही।
अब सुपर-4 की शीर्ष दो टीमें 14 सितंबर को होने वाले फाइनल में भिड़ेंगी। विजेता टीम को 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित होने वाले महिला हॉकी विश्व कप का सीधा टिकट मिलेगा।









