CITY HOME NEWS

HomePunjabलुधियाना: ढंडारी कलां पुलिस चौकी खाली करने के कोर्ट आदेश, 10 साल पुराना केस खत्म

लुधियाना के थाना फोकल प्वाइंट के अंतर्गत आने वाली 30 साल पुरानी पुलिस चौकी ढंडारी कलां को खाली करने के आदेश अदालत ने जारी कर दिए हैं। यह मामला पिछले 10 वर्षों से कोर्ट में चल रहा था। आदेशों के बाद पुलिस कर्मी चौकी खाली करने में जुट गए हैं।

फिलहाल, नई जगह अलॉट नहीं हुई है जहां पुलिस का सामान रखा जा सके। पुलिस ने चौकी के मालिक दिनेश कुमार को कमरे की चाबियां सौंप दी हैं। बाहर रखे गए सामान को रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत जारी है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *