Add Your Heading Text Here

HomeWorldभारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे बहुत क़रीबी हैं: ट्रंप

वॉशिंगटन/लंदन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना करीबी दोस्त बताते हुए भारत-अमेरिका रिश्तों को “बेहद मजबूत” करार दिया है। यूके के दौरे पर प्रधानमंत्री कीयर स्टार्मर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

ट्रंप ने कहा, “मैं भारत के बेहद करीब हूं और प्रधानमंत्री मोदी मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं। हाल ही में मैंने उन्हें बधाई दी और दोनों देशों के बीच रिश्तों पर चर्चा हुई। हमारे संबंध शानदार हैं।”

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर मोदी की सराहना करते हुए लिखा है कि भारत के प्रधानमंत्री “शानदार काम” कर रहे हैं। उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने के प्रयासों में भारत की भूमिका का भी जिक्र किया और इसके लिए मोदी का धन्यवाद किया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान न सिर्फ दोनों देशों के गहरे रिश्तों को दर्शाता है, बल्कि भविष्य में अमेरिका-भारत की कूटनीतिक साझेदारी और भी मज़बूत हो सकती है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *