CITY HOME NEWS

HomeNATIONALOMG! 72 लाख की शराब पी गया बिहार का ‘मोटूलाल’, लत ऐसी कि बेच दी जमीन, इंटरव्यू हुआ वायरल
OMG! 72 लाख की शराब पी गया बिहार का ‘मोटूलाल’, लत ऐसी कि बेच दी जमीन, इंटरव्यू हुआ वायरल

जिसको शराब की लत लग जाती है, वो अपनी सारी संपत्ति बेचकर पी जाता है. बड़े-बुजुर्ग यूं ही ये बात नहीं कहते, बल्कि इसमें काफी हद तक सच्चाई भी है. आपने ऐसे कई लोगों को देखा भी होगा, जो शराब के चक्कर में न सिर्फ अपने सारे पैसे गंवा देते हैं बल्कि जमीनें भी बेच देते हैं. ऐसे ही एक शख्स की कहानी इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. बिहार के रहने वाले इस शख्स ने दावा किया है कि वह शराब पर 2-4 लाख नहीं बल्कि 72 लाख रुपये खर्च कर चुका है. उसे शराब की ऐसी लगी कि उसने अपनी संपत्ति भी बेच दी.

जितेश नाम के एक रिपोर्टर ने इस शख्स का इंटरव्यू लिया है और वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. शख्स का नाम तो उजागर नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्टर उसे ‘मोटू लाल’ कहकर बुलाता है. मोटूलाल ने वीडियो में बताया कि उसने अपनी शराब की लत को पूरा करने के लिए 45 लाख रुपये की जमीन बेच दी और अपनी पत्नी के गहने भी बेच दिए.

शराब नहीं पीते तो होते करोड़पति

बिहार के मोटूलाल की कहानी काफी चौंकाने वाली है. इंटरव्यू के दौरान उनके साथ-साथ उनकी मां भी काफी दुखी नजर आती हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अपने फैसले पर पछतावा है, तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें पछतावा है और साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर उन्हें शराब की लत नहीं लगी होती तो शायद वो करोड़पति होते.

यूजर्स ने जमकर की आलोचना

इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो को 49 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जिसपर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने उस मां के प्रति सहानुभूति जताई है, जो हर हाल में अपने बेटे के साथ है, जबकि कुछ यूजर्स ने मोटूलाल के फैसलों की जमकर आलोचना की है. एक यूजर ने लिखा है, ‘कितने घर बर्बाद हो गए दारू की वजह से’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘चेहरे पर दुख का कोई भाव नहीं दिख रहा’. इसी तरह एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘बिहार की जीडीपी में आपका बहुत बड़ा योगदान है. धन्यवाद’, तो एक ने लिखा है, ‘तुझे 26 जनवरी के दिन राष्ट्रपति पुरस्कार मिलेगा’, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘उसे इतना पछतावा है कि वह पछतावा भूलने के लिए फिर से शराब पीता है’.

यहां देखें वीडियो

डिस्क्लेमर: इस वीडियो में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि TV9 नहीं करता है. ये खबर इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *