Add Your Heading Text Here

HomeNATIONALDUSU Election Result 2025: कौन हैं एबीवीपी के आर्यन मान? बने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष
DUSU Election Result 2025: कौन हैं एबीवीपी के आर्यन मान? बने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष

Who is DUSU President Aryan Maan: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. एबीवीपी के आर्यन मान ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है. मतों की गिनती में उन्होंने पहले राउंड से बढ़त बना रखी थी और आखिरी राउंड तक आगे रहे. आइए जानते हैं डूसू से नए अध्यक्ष के बारे में.

आर्यन मान मूल रूप से हरियाणा के लोवा कलां गांव के रहने वाले हैं. शुरुआती पढ़ाई बहादुरगढ़ के सेंट थॉमस स्कूल से पूरी हुई है. दिल्ली के वसंत कुंज स्थित जीडी गोयनका स्कूल से उन्होंने 12वीं की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस के हंसराज कॉलेज से बीकाॅम में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. मौजूदा समय में वह डीयू से एमए लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं.

DUSU President Aryan Maan: नेशनल लेवल के फुटबॉलर

पिछले डूसू चुनाव में भी उनका नाम एबीवीपी की संभावित लिस्ट में आया था, लेकिन उस समय वह चुनाव नहीं लड़ सके. आर्यन मान नेशनल लेवल के फुटबॉल खिलाड़ी हैं. वह दिल्ली की टीम से राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल खेल चुके हैं. डीयू में दाखिला भी उन्हें स्पोर्ट्स कोटे से मिला था.

Who is DUSU New President Aryan Maan: पिता है बड़े शराब कोरोबारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आर्यन के पिता सिकंदर हरियाणा के एक बड़े शराब कारोबारी है. झज्जर में एडीएस स्पिरिट प्राइवेट लिमिटेड नाम से उनकी शराब बनाने की कंपनी हैं. वह कंपनी के कार्यकारी निदेशक हैं. वह अपने गांव के दो बार सरंपच भी रह चुके हैं.

(अपडेट जारी है)

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *