Add Your Heading Text Here

HomeCrimeयूट्यूबर और जूते के कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल को आज माननीय लुधियाना अदालत में दोबारा किया गया पेश

लुधियाना के जूते कारोबारी और यूट्यूबर प्रिंकल लुधियाना पर 2022 में साइबर क्राइम में मामला दर्ज हुआ था। हाल ही में पुलिस ने प्रिंकल को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया था, जिसके बाद एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। लेकिन आज प्रिंकल को दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गौरतलब है कि 2022 में वकील गगनदीप सिंह ने शिकायत दी थी कि प्रिंकल ने उनकी पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और परिवारिक सदस्यों को गालियां दी थीं। अदालत में पेशी के दौरान एक वकील ने प्रिंकल को थप्पड़ भी मारा था, जिसकी वीडियो भी सामने आई थी।

इस पूरे मामले में जहां प्रिंकल ने इसे “सच की जीत” बताया, वहीं वकील गगनदीप सिंह ने कहा कि उन्हें इंसाफ मिला है और बेटियों-बहनों के खिलाफ अपमानजनक भाषा बोलने वाले प्रिंकल लुधियाना को आखिरकार जेल की यात्रा करनी पड़ी।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *