Add Your Heading Text Here

Homeludhianaलुधियाना: ससराली गाँव में बाढ़ का संकट, कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियान और DC हिमांशु जैन ने किया हालात का निरीक्षण

लुधियाना: सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से लुधियाना के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ससराली गाँव में खेतों में पानी भर जाने से किसानों की फसलें चौपट हो गईं। हालात का जायज़ा लेने के लिए पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियान और लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन मौके पर पहुँचे।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बताया कि फ्लड गेट खुलने के बाद सतलुज का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे खेतों में पानी घुस गया और किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। हालाँकि, उन्होंने राहत की बात कहते हुए कहा कि अब जलस्तर में कमी आ रही है।

मौके पर किसान और प्रशासन मिलकर पानी को रोकने के लिए अस्थायी बाँध (बंधे) बना रहे हैं ताकि अतिरिक्त पानी को खेतों और घरों से दूर किया जा सके। मंत्री मुंडियान ने दावा किया कि प्रशासन हालात पर लगातार नज़र बनाए हुए है और सभी ज़रूरी इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “फिलहाल किसानों की फसलें ज़रूर प्रभावित हुई हैं, लेकिन जिला प्रशासन सुनिश्चित कर रहा है कि गाँव के घर सुरक्षित रहें। जिन लोगों को नुकसान हुआ है, उन्हें शीघ्र मुआवज़ा देने के निर्देश डिप्टी कमिश्नर को दिए जा चुके हैं।”

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *