
पटियाला: पंजाब में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से भाग निकले। जानकारी के अनुसार, हिरासत के दौरान पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिस पर गोलीबारी की और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
घटना तब हुई जब विधायक को स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार, विधायक ने अपनी गाड़ी से एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी और फरार हो गए। उनका साथी फॉर्च्यूनर वाहन में भी थे, जिसे पुलिस ने बाद में कब्जे में ले लिया।
वर्तमान में पठानमाजरा स्कॉर्पियो में फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। SSP पटियाला ने इस घटना की पुष्टि की है और पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय टीम जांच में लगी हुई है।









