Add Your Heading Text Here

HomeNATIONALहरियाणा सरकार दीनदयाल ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ तहत महिलाओं को देगी 2100 रुपये, 25 सितंबर से होगी शुरुआत

चंडीगढ़: महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने एक नई योजना की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद बताया कि राज्य में ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ लागू की जाएगी, जिसका शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती 25 सितंबर 2025 को होगा।

योजना के तहत मिलेगा हर महीने भत्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों प्रकार की महिलाएं शामिल होंगी।

कौन होंगी पात्र महिलाएं?

  • आयु सीमा: 23 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं।
  • आय सीमा: वार्षिक पारिवारिक आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • निवास: महिला या उसका पति हरियाणा का मूल निवासी हो और कम से कम 15 साल से राज्य में रह रहा हो।

एक ही परिवार की कई महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी घर में तीन महिलाएं पात्रता पूरी करती हैं तो तीनों को लाभ मिलेगा।

विशेष श्रेणियों को अतिरिक्त लाभ

जिन महिलाओं को पहले से अन्य पेंशन योजनाओं से अधिक राशि मिल रही है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, कैंसर (स्टेज 3 और 4), हीमोफीलिया, थैलेसिमिया और 54 अन्य दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को योजना का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

उम्र बढ़ने पर अन्य योजनाओं का लाभ

  • 45 वर्ष की अविवाहित महिला विधवा एवं निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना की पात्र बन जाएगी।
  • 60 वर्ष की उम्र पूरी करने पर महिला वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना का लाभ ले सकेगी।

कितनी महिलाएं होंगी लाभार्थी?

मुख्यमंत्री सैनी ने अनुमान जताया कि पहले चरण में लगभग 19 से 20 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी। सरकार जल्द ही योजना की गजट नोटिफिकेशन जारी करेगी और साथ ही एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया जाएगा ताकि महिलाएं घर बैठे आवेदन कर सकें।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *