CITY HOME NEWS

Home ∕ NATIONAL ∕ Headlines: सैम पित्रोदा के विवादित बयान से लेकर DUSU चुनाव के रिजल्ट तक, देखें सभी बड़ी खबरें

आज कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश में घर जैसा लगता है, इस बयाने के बाद काफी विवाद हो गया. इसके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ DUSU के चुनाव परिणामों की घोषणा जल्द ही होने वाली है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP आगे चल रही है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय छात्र संघ NSUI की बढ़त बरकरार है. पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों ने बीपीएससी भर्ती विज्ञापन जल्द निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और सीएम आवास का घेराव करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोका. हाल ही में राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट पर बीजेपी ने पलटवार किया है.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *