हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के गगरेट में आज सुबह रेफर मरीज को DMC लुधियाना लेकर जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा से मरीज को रेफर किया गया गया था। मरीज लेकर जा रही एम्बुलेंस गगरेट से आगे पंजाब क्षेत्र के मंगूवाल में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें संजीव कुमार, ओंकार चंद और रमेश चंद निवासी पठियार नगरोटा बगवां कांगड़ा की मौत हो गई। घायल एम्बुलेंस ड्राइवर बॉबी और रेणु नाम की महिला को सिविल अस्पताल होशियारपुर में भर्ती किया गया। जहां हादसा हुआ, वहां सड़क धंसी हुई जिस जगह हादसा हुआ है, वहां पर भारी बारिश से सड़क धंसी हुई है। इससे माना जा रहा है कि सड़क की जजमेंट नहीं होने से हादसा हुआ होगा। हालांकि पुख्ता तौर पर पुलिस जांच के बाद ही हादसे के कारण मालूम चल पाएंगे। रेफर मरीज को लेकर लुधियाना जा रहे थे परिजन बता दें कि पठियार गांव के परिजन पहले अपने मरीज को टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां से मरीज को डीएमसी लुधियाना रेफर किया। पंजाब के मंगूवाल क्षेत्र में पहुंचने पर उनकी एम्बुलेंस हादसे का शिकार हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव भी खाई से निकाल दिए है। इन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।









