Add Your Heading Text Here

HomeSportsएशिया कप हॉकी: हरमनप्रीत के दो गोलों से भारत की लगातार दूसरी जीत, जापान 3-2 से पराजित

नई दिल्ली – पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को जापान को 3-2 से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने पूल-ए में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पांचवें और 46वें मिनट में गोल किए। वहीं, मंदीप सिंह ने चौथे मिनट में गोल कर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। जापान की ओर से कोसेई कावाबे ने 38वें और 59वें मिनट में दो गोल दागे, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।

इससे पहले भारत ने शुक्रवार को अपने पहले मुकाबले में चीन को 4-3 से हराया था। अब मेज़बान टीम सोमवार को पूल चरण के आखिरी मैच में कज़ाखस्तान के खिलाफ उतरेगी।

गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट का विजेता अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले हॉकी विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेगा। रैंकिंग के लिहाज से भारत टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम है और खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *