Add Your Heading Text Here

HomeIndiaजियो का IPO 2026 तक लॉन्च होगा, मुकेश अंबानी ने AGM में किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कंपनी की 48वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में निवेशकों के लिए एक बड़ा ऐलान किया। लंबे समय से जिस खबर का इंतजार था, उस पर मुहर लगाते हुए अंबानी ने बताया कि जियो का आईपीओ 2026 की पहली छमाही तक बाजार में उतार दिया जाएगा

अंबानी ने कहा कि कंपनी ने इसके लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और जल्द ही सेबी के पास संबंधित दस्तावेज जमा कराए जाएंगे। उन्होंने कहा—“मुझे गर्व है कि जियो अपने आईपीओ के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। हमारा लक्ष्य है कि 2026 की पहली छमाही तक जियो को स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध कराया जाए। मुझे विश्वास है कि यह सभी निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर साबित होगा और जियो वैश्विक स्तर पर मूल्य सृजन में अग्रणी बनेगा।”

जियो ने रचा नया कीर्तिमान

इसी मंच पर मुकेश अंबानी ने जियो की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि कंपनी के ग्राहकों की संख्या 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। उन्होंने शेयरधारकों और ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए जियो को “जिंदगी बदलने वाला” करार दिया।

अंबानी ने कहा कि जियो ने देश में अकल्पनीय बदलाव किए हैं। इनमें वॉयस कॉल को मुफ्त करना, डिजिटल भुगतान की दिशा बदलना और आधार, यूपीआई तथा जनधन जैसी पहलों को मजबूत करना शामिल है। इसके साथ ही जियो ने भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *