Add Your Heading Text Here

HomeNATIONALकांगड़ा में जमीन विवाद के चलते भतीजे ने चाचा की चाकू से की हत्या

धर्मशाला (कांगड़ा): कांगड़ा जिले के नगरोटा बागवान विधानसभा क्षेत्र के लुदरेड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद के चलते एक भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी। घटना के समय चाचा अंशोक कुमार अपने घर से काम के लिए निकले थे।

सूत्रों के अनुसार, रास्ते में अंशोक कुमार और उनका भतीजा सुखबिंदर आमने-सामने आए और जमीन से जुड़ी किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। गुस्साए भतीजे ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर चाचा पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत परिवार और गांववासियों ने तांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने 26 वर्षीय आरोपी सुखबिंदर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि हत्या के पीछे के वास्तविक मकसद की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि अंशोक कुमार अपने दो भाइयों, पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते थे और हाल ही में नया घर बनवाया था। घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है और लोग इस हिंसक वारदात से स्तब्ध हैं।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *