
लुधियाना बस्ती जोधेवाल पुल पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जालंधर बायपास से लेकर करीब 2 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया और लोगों को एक घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी।
थाना दरेसी के जांच अधिकारी संतोख सिंह ने बताया कि जालंधर बायपास की तरफ से एक काले रंग की कार तेज रफ्तार में आ रही थी। चालक ने अचानक डिवाइडर तोड़ दिया और दूसरी साइड आ गया, जहां सामने से सफेद कार और एक टिप्पर आ रहा था। काली कार पहले सफेद कार से टकराई, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग सवार थे, फिर टिप्पर से भी भिड़ गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायलों को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत ऐसी नहीं है कि बयान दर्ज किए जा सकें









