Add Your Heading Text Here

HomeCrimeलुधियाना में बड़ी बेअदबी की घटना, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में महिला ने उतारे कपड़े

लुधियाना से बड़ी खबर: गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना, महिला ने उतारे कपड़े – माहौल तनावपूर्ण

लुधियाना के गांव जुगियाना स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने श्रद्धालुओं की मौजूदगी में अपने कपड़े उतारकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में फेंक दिए। गुरुद्वारे में मौजूद लोगों ने महिला को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी और लगातार हंगामा करती रही।

📹 इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में महिला पहले बहस करती हुई नजर आती है, जिसके बाद अचानक वह अपने कपड़े फाड़कर उतारने लगती है। गुरुद्वारे में मौजूद महिला श्रद्धालुओं ने उसे रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वह रुकने को तैयार नहीं हुई।

इस शर्मनाक घटना के बाद सिख जत्थेबंदियों और समुदाय में गहरा रोष फैल गया है। हर तरफ से आवाज उठ रही है कि ऐसी हरकत करने वाली महिला पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दबाव बढ़ने पर पुलिस ने आरोपी महिला, जिसकी पहचान प्रकाश कौर के रूप में हुई है, के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

इस मामले पर जत्थेदार चीमा ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि “आज हालात ऐसे हो गए हैं कि कोई भी उठकर गुरु साहिब के पावन स्वरूप की बेअदबी करने लगता है। इसका कारण है कि अब तक बेअदबी के दोषियों को कठोर सज़ा नहीं दी जाती। कई बार मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी कुछ महीनों में बाहर आ जाते हैं और दोबारा ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।”

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *