
पूर्व SGPC प्रधान भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल की बेटी गुर्मन कौर का निधन, 11 बजे होगा अंतिम संस्कार
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के पूर्व प्रधान भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी बेटी बीबी गुर्मन कौर (32 वर्ष) का बीमारी के कारण निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार, गुर्मन कौर लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। इलाज के दौरान परिजनों को उम्मीद थी कि वह स्वस्थ हो जाएंगी, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती चली गई और रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
परिवार के सूत्रों के मुताबिक, गुर्मन कौर का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे लोंगोवाल स्थित राम बाग श्मशान घाट में किया जाएगा। शोक की इस घड़ी में इलाके के लोगों सहित राजनीतिक और धार्मिक नेताओं ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि गुर्मन कौर, ऑल इंडिया पिंगलवाड़ा चैरिटेबल सोसाइटी, श्री अमृतसर की प्रधान डॉ. इंद्रजीत कौर की सगी भांजी थीं। उनके निधन की खबर से समाजसेवी संगठनों में भी शोक की लहर है।









