Add Your Heading Text Here

HomeCrimeमंकीरत औलख को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा गया आरोपी

मोहाली पुलिस ने पंजाबी गायक मंकीरत औलख को मौत की धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। हाल ही में गायक को धमकी भरा संदेश मिलने के बाद मातौर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान हरजिंदर सिंह के रूप में हुई, जो चंडीगढ़ के खुद्दा जस्सू गांव (थाना सारंगपुर क्षेत्र) का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, हरजिंदर लंबे समय से इटली में रह रहा था और वहां उसने अपनी पहचान बदलकर रविंदर सिंह नाम रख लिया था।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी विदेश भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट से धर दबोचा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस इस धमकी के पीछे की साज़िश की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *