Add Your Heading Text Here

HomeNATIONALमनु भाकर ने बाढ़ पीड़ितों के लिए की प्रार्थना:अपने X हैंडल पर पोस्ट कर सबकी सलामती की चिंता जाहिर की

ओलिंपिक डबल ब्रोंज मेडलिस्ट, शूटिंग स्टार मनु भाकर ने पंजाब के लोगों के लिए भगवान से उनकी सलामती के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट डालकर सबकी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की और प्रे किया कि सब इस विपदा में सलामत रहें। उन्होंने पोस्ट में पंजाब में अपने पशुओं को पानी से निकालते हुए, लोगों की मदद करने का फोटो शेयर किया है। खेल रत्न अवार्डी, झज्जर जिले के गांव गोरिया की बेटी मनु भाकर ने पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रेयर करते हुए लिखा कि मैं इस कठिन समय में पंजाब के लोगों के लिए प्रार्थना करती हूँ कि वे दृढ़ रहें और इस स्थिति से उभर सकें। उन्होंने लिखा कि पंजाब बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए दिल से प्रार्थनाएं हैं कि सभी सभी सुरक्षित रहें। पंजाब में अलर्ट, 23 जिले प्रभावित पंजाब में आज भी बाढ़ का कहर जारी है और मौसम विभाग की ओर से आज भी राज्य में फ्लैश अलर्ट जारी किया है। पंजाब में बाढ़ के कारण 23 जिलों के लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण पंजाब के लोगों के बचाव राहत के कार्य लगातार NDRF की ओर से किए जा रहे हैं। पंजाब में बाढ़ के कारण 23 जिलों के 1948 गांव के 3.84 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। पंजाब में बाढ़ के कहर से प्रभावित लोगों के लिए मनु भाकर ने प्रार्थना कि है वे सही सलामत रहें और जल्द इस आपदा से राहत मिले।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *