
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नेटवर्क-18 के ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी को दिए एक विशेष साक्षात्कार में सरकार की नीतियों और अर्थव्यवस्था को लेकर कई अहम बातें कहीं।
सीतारमण ने साफ शब्दों में कहा कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा। उन्होंने दो टूक कहा – “हम हर फैसला इस आधार पर लेंगे कि हमारे राष्ट्रीय हित में क्या सबसे बेहतर है। चाहे रूसी तेल हो या अन्य विकल्प, हमें जो सही लगेगा, हम वही करेंगे।”
वित्त मंत्री ने हाल ही में किए गए जीएसटी सुधारों को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ये सुधार अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ से जुड़ी चिंताओं को काफी हद तक कम करेंगे और भारतीय बाजार को और मजबूत बनाएंगे।
साक्षात्कार के दौरान सीतारमण ने उन आलोचकों को भी करारा जवाब दिया जो भारत की अर्थव्यवस्था को “मृत” करार देते हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक जीवंत और गतिशील अर्थव्यवस्था है, जिसका सबूत है 2025-26 की पहली तिमाही में दर्ज हुई 7.8% की GDP ग्रोथ।









