CITY HOME NEWS

Home ∕ Local News ∕ मोदी सरकार जिसने गरीबों, किसानों,छोटे व्यापारियों और समाज के विभिन्न वर्गों की मदद की है

लुधियाना 4 जनवरी विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मोदी की गारंटी वाली गाड़ी लुधियाना के प्रताप नगर मंडल पहुंची। जहां कैंप लगाकर लोगों को इस दौरान केंद्र की उज्ज्वला योजना,आयुष्मान भारत योजना,किसान सम्मान योजना,जनधन योजना सहित सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस कैम्प में विशेष रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डा.निर्मल नय्यर पहुंचे।इस मौके पर भाजपा के अरुण कुमार,मंडलअध्यक्ष बलविंदर शर्मा,राकेश ओबराए,ललित गर्ग आदि मौजूद थे।

About Author

Posted By City Home News