Add Your Heading Text Here

HomeCrime“पटना साहिब गुरुद्वारे को मिली धमकी भरी ईमेल, बम की अफवाह निकली झूठी”

पटना:
सिख श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र तख़्त श्री हरिमंदर जी पटना साहिब में रविवार को अफरा-तफरी मच गई, जब गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। ईमेल में दावा किया गया था कि लंगर हाल में चार आरडीएक्स बम रखे गए हैं और धमाके से पहले वीवीआईपी तथा स्टाफ को बाहर निकालने की चेतावनी दी गई। साथ ही, संदेश में “पाकिस्तान जिंदाबाद” और “आईएसआई जिंदाबाद” जैसे नारे भी लिखे गए थे, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

गुरुद्वारा कमेटी ने तुरंत इस मामले की सूचना पटना एसएसपी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे गुरुद्वारे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की मदद से लंगर हाल समेत हर हिस्से की गहन तलाशी ली गई। हालांकि, घंटों चली जांच के बाद किसी भी तरह का विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुआ।

पुलिस अधिकारियों ने राहत की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और श्रद्धालुओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, धमकी भरी ईमेल भेजने वाले अज्ञात शख्स की तलाश शुरू कर दी गई है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *