Add Your Heading Text Here

HomePunjabपंजाब के लिये पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, दिया 1600 करोड़ का विशेष पैकेज

पंजाब में हालिया बाढ़ से प्रभावित जिलों का दौरा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राज्य के लिए बड़ा राहत पैकेज घोषित किया। केंद्र सरकार पंजाब को 1600 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देगी।

घोषणा के अनुसार, बाढ़ में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी, जबकि घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने प्रभावित गांवों का जायजा लिया और रेस्क्यू टीमों से बातचीत की। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों की समस्याएं भी सुनीं और किसानों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को समझा।

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि यह पैकेज न केवल राहत कार्यों में मदद करेगा, बल्कि किसानों और स्थानीय परिवारों के पुनर्वास में भी अहम भूमिका निभाएगा।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *