Add Your Heading Text Here

HomeIndiaपीएम मोदी की सीमांचल में एंट्री, सीमांचल को देंगे एयरपोर्ट समेत बड़ी सौगातें

पूर्णिया (बिहार): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार के पूर्णिया जिले का दौरा करेंगे। सीमांचल क्षेत्र के इस दौरे को न सिर्फ विकास के लिहाज से अहम माना जा रहा है बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री इस दौरान कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें सबसे प्रमुख है पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जिससे इस पिछड़े इलाके की कनेक्टिविटी को नई उड़ान मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, मोदी पूर्णिया में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें अररिया, कटिहार और किशनगंज जैसे पड़ोसी जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।

बीजेपी ने इस रैली को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। पार्टी ने बिहार को 11 संगठनात्मक खंडों में बांटा है और प्रधानमंत्री की यह यात्रा सभी खंडों को साधने की रणनीति का हिस्सा है। इस दौरे के बाद बीजेपी का दावा है कि प्रधानमंत्री पूरे बिहार को कवर कर लेंगे।

विशेष रूप से सीमांचल की 30 विधानसभा सीटों पर पार्टी की नज़र है। पिछले चुनाव में पूर्णिया जिले की 7 सीटों में से एनडीए ने 3 पर जीत दर्ज की थी, जबकि दो महागठबंधन के पास चली गई थीं। शेष दो सीटों में रूपौली से निर्दलीय शंकर सिंह और अमौर से AIMIM के अख्तरुल इमान ने बाजी मारी थी। इस बार एनडीए का लक्ष्य स्पष्ट है—पूर्णिया की सातों सीटें अपने खाते में लाना।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *